शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के वसाई गांव के खेत में 6 फीट लंबे मगरमच्छ को घूमते हुए खेत मालिक के बेटे ने देखा। मगरमच्छ की सूचना गांव में पहुंचते ही ग्रामीण खेत पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सियों से बांध लिया। समय रहते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।
जानकारी के मुताबिक कोलारस तहसील के कोटवार कैलाश कुशवाह के खेत में उनके बेटे संतोष कुशवाह ने रविवार रात 8 बजे एक 6 फीट लंबे मगरमच्छ को टहलते देखा था। इसकी सूचना तत्काल संतोष में अपने पिता और ग्रामीणों को दे दी थी। खेत पहुंचे ग्रामीणों ने रस्सियों से मगरमच्छ को बंधक बना लिया था।
वहीं गांव में मगरमच्छ निकलने की सूचना कोटवार ने वन विभाग की रेस्क्यू टीम को कर दी थी। रात 11 बजे वन अमले की टीम ने मगरमच्छ को ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर तीन किलोमीटर दूर करई नदी में छोड़ दिया। बताया गया है कि गांव की नरिया (बारिश में बहने वाली छोटी नदी) तीन किलोमीटर दूर करई नदी में जुड़ी है। संभवत: करई नदी से निकलकर मगरमच्छ नरिया के रास्ते खेत में पहुंच गया।

खेत में दिखा 6 फीट का मगरमच्छ: ग्रामीणों ने बनाया बंधक, रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर नदी में छोड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment