Press "Enter" to skip to content

कोतवाली पुलिस ने कार सवार सतेंद्र गोस्वामी से 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस किया जब्त, भेजा जेल  / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने औरा कार में बैठे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया। पकड़े गए युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

टीआई रोहित दुबे से बताया शनिवार रात 10:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति बालाजी धाम मंदिर के पास कार लिए खड़ा है। टीआई ने उपनिरीक्षक सुमित शर्मा और प्रधान आरक्षक नरेश यादव को पुलिसकर्मियों के साथ भेजा। मौके पर टीम ने सफेद रंग की कार में बैठे युवक का नाम पूछा तो उसने अपना सतेंद्र पुत्र दिनेश गोस्वामी निवासी बीज गोदाम के पास थाना कोतवाली बताया। जब कार की तलाशी ली तो कार में से एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। युवक से बरामद 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा राउंड को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर किया। सत्येंद्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!