Press "Enter" to skip to content

पोलो ग्राउंड में बनाई गई मानव श्रृंखला कलेक्टर बोले ऐसे कार्यक्रम से वोट प्रतिशत बढ़ेगा, पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने भी लिया भाग / Shivpuri News

शिवपुरी। मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए आज सोमवार सुबह शहर के पोलो ग्राउंड पर स्वीप कार्यक्रम के तहत मानव श्रंखला बनाई गई। इस कार्यक्रम अधिकारी-कर्मचारी, सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों सहित युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाई। मतदान के लिए जागरूक करने बनाई गई मानव श्रृंखला में ऐसे युवा भी पहुंचे जो पहली बार मतदान करने वाले हैं। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मत के प्रयोग और वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत कई गतिविधियां जिले भर आयोजित हो रही हैं। इसी क्रम में सोमवार 22 अप्रैल को पोलो ग्राउंड पर स्वीप गतिविधि का आयोजन होगा। जिसमें सुबह 7 बजे पोलो ग्राउंड पर मतदाताओं ने एकत्रित होकर विशाल मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। इस मानव श्रृंखला के माध्यम से मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 में अपना वोट डालने के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव से पहले वोट के प्रयोग के लिए जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। परिणाम स्वरूप विधानसभा चुनाव में हुए मतदान के प्रतिशत में इजाफा हुआ था। जिले की पांचों विधानसभा में वोटरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। शिवपुरी शहर में भी 5 प्रतिशत वोटिंग का इजाफा हुआ था। इस बार लोकसभा 2024 में भी लोग घरों से निकलकर वोट करें। इसके लिए मतदाताओं के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!