Press "Enter" to skip to content

17 वर्षीय किशोर ने पिया कीटनाशक, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रामपुरी गांव में एक 17 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे किशोर की तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां करते हुए खेत से घर पहुंचे किशोर को देखकर घबराए परिजनों ने किशोर को तुरंत उपचार के लिए बदरवास के सरकारी अस्पताल ले गए जहां गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया। यहां शिवपुरी जिला अस्पताल में किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार संतोष पुत्र चंपालाल निवासी रामपुरी थाना बदरवास बीते रोज खेत पर मूंग की फसल की रखवाली कर रहा था। तभी शाम को संतोष खेत से उल्टियां करता हुआ घर पहुंचा। संतोष को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। संतोष ने कीटनाशक का सेवन क्यों किया फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने केस दर्ज का सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!