Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर खाई में गिरी, हादसे में एक युवक की मौत एक घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बसई रोड पर रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई जिससे ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक गोलू वाथम निवासी मोहना ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला नवीन शाक्य निवासी मोहना अपनी ससुराल पहाड़ी बसई में शादी समारोह में शामिल होने आया था आज सुबह 4-5 लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राली में डीजे और बर्तन लेकर जमा करने जा रहा था तभी राती खेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे नवीन शाक्य की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाद में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!