शिवपुरी: जिले के खनियांधाना का रहने बाला धर्मेंद्र पुत्र बद्री प्रसाद सेन उम्र 40 वर्ष 16 तारीख को घर से साढ़ू के गांव ममरौनी में जवारे चढ़ाने की कहकर निकला था। धर्मेंद्र सेन ममरौनी ना जाते हुए सिरसौद थाना क्षेत्र के बगोदा गांव में रहने वाली गीता जाटव के घर पहुंच गया। गीता जाटव ने बताया कि उसने धर्मेंद्र को मुंहबोला भाई मान लिया था। 18 तारीख को धर्मेंद्र गांव की एक शादी में खाना खाने गया था. उसके बाद उसे उल्टियां होने लगी जिसके बाद उसने धर्मेंद्र सेन को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान रात में धर्मेंद्र की मौत हो गई। वहीं मृतक के पिता ने इस मामले में पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। मृतक के पिता ने बताया कि मुंह बोली बहन के बेटे के मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो भी मिले हैं इसलिए उसे संदेह है कि महिला ने उसे जहर खिलाकर मौत के घाट उतारा है. आपत्तिजनक फोटो मिलने से प्रतीत होता है कि एक तरफ वह उसे मुंह बोला भाई बता रही है और दूसरी और बेटे के मोबाइल में अश्लील फोटो मिलना एक संदेह वाली बात है. मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है.

मुँह बोलीं बहन पर लगाए हत्या के आरोप, मृतक के मोबाइल में मिले मुँह बोली बहन के आपत्तिजनक फोटो, 16 तारीख से गायब था युवक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment