शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बस स्टैंड से दिनदहाड़े दो बदमाश एक किसान के 160000 रुपए ले उड़े।
घटना बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। बताया जा रहा है कि किसान अपनी फसल बेचकर बाजार में खरीदारी कर रहा था इसी दौरान उसने एक सर्फ की बाल्टी खरीदी और उसमें फसल बेचकर लाई गई 160000 रुपए की राशि रख दी बाल्टी को ट्रैक्टर पर रखकर किसान दुकान पर कुछ सामान उठाने गया इसी दौरान पलक झपकते ही एक बदमाश किसान की रूपयों से भरी हुई बाल्टी उठाकर दूसरे बदमाश के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पीड़ित किसान प्रेम सिह धाकड पुत्र गजानंद धाकड निवासी मगरदा ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना बैराड़ पहुंचकर दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रेम सिह धाकड पुत्र गजानंद धाकड उम्र 24 साल निवासी मगरधार थाना मगरधा जिला श्योपुर ने बताया कि वह चाचा इंदर धाकड के साथ टैक्टर से बैराड अनाज मंडी में सरसो बेचने आया था।बैराड अनाज मंडी में सरसो व चना बेचने के बाद मेरे पास एक लाख 60 हजार रूपये थे फिर मै बस स्टैण्ड के पास मोहन मनोज की परचूनी की दुकान से सामान खरीदा जहा एक सर्फ के साथ प्लास्टिक की बाल्टी आई थी मैंने एक लाख 60 हजार रूपये बाल्टी मे रख दिये और उसके ऊपर से सब्जी रख दी थी फिर मै बाल्टी को टैक्टर पर रखकर दुकान पर सामान लेने गया वापस आया तो देखा कि मेरी बाल्टी नही थी और बाल्टी मे रखे एक लाख 60 हजार रूपये कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

बैराड़ में दिनदहाड़े किसान के 1 लाख 60 हजार रुपए ले उड़े बदमाश, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment