शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने शिवपुरी पहुंचते ही अपने पिता के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। दरअसल, आज शनिवार 20 अप्रैल से महाआर्यमन सिंधिया अपने पिता के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।
वह अगली 5 मई तक गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के तीनों जिले शिवपुरी, गुना और अशोक नगर में रहेंगे। इसके लिए सिंधिया में बेटे शुक्रवार की रात शिवपुरी पहुंचे लेकिन उन्होंने शिवपुरी पहुंचते ही वह शिवपुरी के बाजारों में पहुंच गए। जहां उन्होंने लोगों से चर्चा भी की।
बता दें कि महाआर्यमन सिंधिया ने बाजार में भ्रमण के दौरान मिठाई की दुकान पर लस्सी के साथ मिठाई का भी लुफ्त उठाया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से चर्चा करते हुए चने का भी स्वाद चखा। बता दें कि महाआर्यमन सिंधिया आज से क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने बाले है। तय कार्यक्रम के मुताबिक महाआर्यमन शनिवार की सुबह से अपने पिता के प्रचार-प्रसार में जुट जाएंगे।
महाआर्यम सिंधिया शिवपुरी विधानसभा के छिरवाहा, आसपुर, दूल्हई, गंगोरा, नोहरी खुर्द, बड़ागांव, शिवपुरी शहर के लुधावली वार्ड- 15-16, हंस बिल्डिंग चौक से वार्ड क्रमांक 4,6,7 में जनसंपर्क करेंगे। इसकी बाद वह रात्रि विश्राम बॉम्बे कोठी पर करेंगे।
21 अप्रैल रविवार की सुबह से महाआर्यमन एक बार फिर प्रचार-प्रसार के लिए निकलेंगे। रविवार को महाआर्यमन सिंधिया कोलारस विधानसभा डेहरवारा, पूरनखेड़ी, रिजौदा, भाटी, बूढ़ाडोंगर, तिलातिली, अटलपुर गांव में प्रचार-प्रसार करेंगे। यहां से महाआर्यमन सिंधिया गुना के लिए प्रस्थान करेंगे।

शिवपुरी पहुंचते ही महाआर्यमन सिंधिया: बाजार में पहुंचे लोगों से मिले, लस्सी, मिठाई और चने खाते लोगों से चर्चा की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment