शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में एक किसान की जेब से किसी अज्ञात चोर ने हजारों रूपये चोरी कर लिए। किसान ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है। बता दें कि किसान अनाज मंडी में अपनी फसल बेचने के बाद बाजार में खरीददारी कर रहा था। इसी दौरान किसान के साथ घटना घट गई।
कोलारस तहसील के गिलगवां गांव के रहने वाले रमेश लोधी पुत्र चतुरा लोधी ने बताया कि आज दोपहर उसने कोलारस अनाज मंडी में अपनी मसूर की फसल बेचीं थी। उसे व्यापारी ने फसल दाम के रूप में 21,375 रूपये दिए थे। इन पैसों में से 375 रूपये अलग कर 21000 रूपये ऊपर की जेब में रख लिए थे। इसके बाद वह कोलारस कस्बे की था बड़ी पुलिया से लगी हुई सब्जी मंडी में से सब्जी खरीदने लगा था। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने मेरी जेब से पैसे निकाल लिए।
बता दें कि किसान को चोरी हुए पैसों का एहसास तक नहीं हुआ था। किसान ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है। कोलारस पुलिस ने किसान के शिकायती आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

किसान की जेब से 21 हजार हुए चोरी: फसल बेचकर सब्जी मंडी में कर रहा था खरीददारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment