शिवपुरी: जिले की करैरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक स्मैक तस्कर को 4 लाख कीमत की 20 ग्राम स्मैक सहित इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी करैरा टीआई सुरेश शर्मा ने बताया कि करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि क्रेश पुत्र रामचरण धाकड़ निवासी ग्राम कलोरा थाना फतेहगढ जिला गुना का ट्रक मे बैठकर शिवपुरी तरफ से स्मैक लेकर करैरा तरफ आ रहा है क्रेश धाकड जो पीले रंग की टी- शर्ट पहने हुए है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना करैरा फोर्स द्वारा सिल्लारपुर तिराहा हाईवे रोड करैरा पहुंचकर चैकिंग लगाई तो मुखबिर के बताए हुलिये का पीले रंग की टी शर्ट पहने हुए एक ब्यक्ति शिवपुरी तरफ से आ रहे ट्रक से तिराहे से थोडे पहले उतरा और ट्रक झांसी तरफ को चला गया जैसे ही उस ब्यक्ति ने पुलिस को देखा तो भागने लगा जिसे पुलिस फोर्स की मदद से पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम क्रेश पुत्र रामचरण धाकड़ उम्र 46 बर्ष नि. ग्राम कलोरा थाना फतेहगढ जिला गुना का होना बताया होना बताया । आरोपी क्रेश धाकड से एक पारदर्शी पोलीथिन की थैली जिसमें 20 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक कीमती 04 लाख रुपये ,एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा कीमती 05 हजार रुपये कुल माल मशरूका 04 लाख 05 हजार को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध NDPS ACT का केस कायम कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी से स्मैक सप्लायरो के संवंध मे पूछताछ की जा रही है ।

करैरा पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा, 4 लाख कीमत की 20 ग्राम स्मैक सहित इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा जब्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment