शिवपुरी: शहर के कमलागंज सब्जी मंडी के पीछे नाले आज एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनीसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि युवक नशे का शौकीन था वहीँ आज नाले में जिस जगह युवक का शव मिला उस जगह उक्त युवक का शव बिस्तर पर मिला है। युवक की मौत नशे के ओवरडोज या फिर किसी जहरीले जीव के काटने से हुई। इसका पता लगाने के प्रयास पुलिस ने शुरू कर दिए हैं।
कोतवाली पुलिस ने मृतक की पहचान 30 साल के सुरेश माहौर पुत्र माखनलाल माहौर के रूप में की है। मृतक कमलागंज घोसीपुरा के कोलियों के मंदिर के पास का रहने वाला है। सुरेश माहौर नशे का शौकीन बताया गया है। नशे के शौक के चलते सुरेश की शादी भी नहीं हुई थी। सुरेश नशा करने के बाद अक्सर बिस्तर लगाकर नाले के किनारे आराम करता हुआ पहले भी देखा गया है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची सुरेश माहौर की बहन ने बताया कि सुरेश ने बीती शाम पी ली थी। इसके बाद वह घर से झगड़ा कर निकल गया था। आज सुबह सुरेश के मौत की ख़बर मिली थी।
कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की मौत का असल कारण सामने आ सकेगा।

कमलागंज सब्जी मंडी के पीछे नाले में पड़ी मिली युवक की लाश, नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment