शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल से लगे डांगवर्वे गांव में पानी की तलाश में दो जंगली सांड अलग-अलग कुएं में गिर पड़े। कुएं में जंगली सांडों के गिरने की सूचना ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को दी गई। लेकिन दो दिन गुजर जाने के बाद भी कुएं में गिरे जंगली सांडों को निकालने का प्रशासन द्वारा कोई प्रयत्न नहीं किया गया। इस मामले पत्रकार और समाजसेवी धर्मेंद्र शर्मा ने
सोशल मीडिया पर प्रशासन और गायों के नाम पर राजनीति चमकाने वाले संगठनों से भी सांडों को कुएं से बाहर निकालने में मदद करने की अपील की थी। लेकिन इसका नतीजा भी सिफ़र निकला।जिसके बाद डांगवर्वे गांव के आदिवासियों ने कुएं में गिरे साड़ों की जान बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
कुएं में उतरकर रस्सों की मदद से निकाल बाहर:
भीषण गर्मी में 2 दिन से कुएं में पड़े सांडों की जान बचाने उन्हें कुएं से बाहर निकालने के लिए डांगवर्वे गांव के आदिवासी आगे आए जिसके बाद शुरू हुआ कुएं में से सांडों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन।कमर में रस्सा बंध कर कुछ हिम्मतवाले युवक 40 फ़ीट गहरे कुएं में उतरे फिर रस्सों की मदद से बारी बारी से सांडों को कुएं से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।

पानी की तलाश में अलग-अलग कुएं में गिरे 2 जंगली सांड, आदिवासियों ने रेस्क्यू कर बचाई जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment