शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र में दो बेटों ने मिलकर अपने पिता की लाठियों से पीट-पीट कर ह्त्या कर दी। ह्त्या का कारण जमीनी विवाद बताया गया है। मृतक के तीसरे बेटे की सूचना व शिकायत पर पुलिस ने ह्त्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता की हत्या करने वाले दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय हनुमंत लोधी पुत्र हल्कूराम लोधी अपने इंदार थाना क्षेत्र के पुस्तैनी गांव सिमल्याई को छोड़कर रन्नौद थाना क्षेत्र के माढ़ा गांव में अपने परिवार के साथ कई वर्षों से रह रहा था। मंगलवार की रात हनुमंत लोधी के दो बेटे शिवराज लोधी (40) और हल्के लोधी (20) ने मिलकर पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है की दोनों बेटों ने घर पर सो रहे पिता को रस्सियों से बांधकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर पुस्तैनी गांव सिमल्याई ले गए। जहां दोनों बेटों ने अपने पिता को खण्डर में तब्दील हुए मकान पर ले जा कर, अपने पिता की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
सुबह हनुमंत लोधी का शव सिमल्याई के ग्रामीणों ने घर के बाहर पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने किसी अन्य गांव में रह रहे मृतक पिता के तीसरे बेटे जयपाल लोधी (26) को दी। जयपाल ने सिमल्याई गांव पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया गया है कि हनुमंत लोधी और उसके बेटों को बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते शिवराज लोधी और हल्के लोधी ने अपने पिता को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रच कर उसकी ह्त्या कर दी। जयपाल लोधी की शिकायत पर इंदार थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ ह्त्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रैक्टर की ट्राली पर रस्सियों से बांधकर पुस्तैनी मकान ले गए, फिर लाठी से पीटकर पिता की हत्या कर दी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment