Press "Enter" to skip to content

खेतों में आग का तांडव: 8 किसानों की 80 बीघा खेतों के खड़ी पकी-पकाई फसल जलकर हुई ख़ाक / Shivpuri News

शिवपुरी जनपद की ग्राम पंचायत हातौद के अर्जुनगवां गांव में मंगलवार को कई किसानों के खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में आग भड़क गई। इस घटना कई बीघा खेत में खड़ी गेंहू की पकी पकाई फसल जलकर ख़ाक हो गई। आग की इस घटना में किसानों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक अर्जुनगवां गांव आज (मंगलवार) दोपहर तीन बजे खेतों में अचानक से आग उठती हुई देखी गई। इसके बाद देखते ही देखते आग ने किसानों की गेहूं की फसलों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। जिसे देख ग्रामीणों ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी। इसके साथ ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से खेतों को काट कर और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तब तक करीब आठ किसानों के करीब 80 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। आग की इस घटना में किसान गुरदेव सिंह, सतनाम सिंह, गुरविंदर सिंह, तेजा सिंह, जगरूप सिंह, बग्गा सिंह, जंपा सिंह की गेंहू की फसल जलकर ख़ाक हुई हैं। जिससे किसानों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। आग का कारण बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट का होना बताया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!