शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। किसान मंडी में सरसों बेचकर वापस अपने गांव आ रहा था। उसके पास बेंची हुई फसल के एक लाख रूपये थे। बीच रास्ते में किसान के साथ चार लोगों ने मारपीट कर उससे एक लाख रुपए छीनकर कर फरार हो गए। किसान ने इस घटना को लूट की घटना बताते हुए कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।
कूड़ाराई हाल निवासी कोलारस कस्बे की जेल कॉलोनी में रहने वाले भरत यादव ने बताया कि उसने कोलारस मंडी में सरसों की फसल बेचीं थी। फसल के भुगतान की राशि एक लाख एक हजार रूपये लेकर आज दोपहर वह मंडी से लौट रहा था। इसी दौरान उसी के के गांव के हुकम यादव, करुआ यादव, हरवेश यादव और पवन यादव ने राई रोड़ पर उसे रोक लिया और बिना कुछ कहे लाठियों से मारपीट करना शुरू कर दिया। इस मारपीट में उसके पैसे जमीन पर गिर गए। जिसे उठाकर चारों बाइक पर सवार होकर भाग गए।
भरत यादव ने बताया उक्त चारों लोगों से उसका कोई भी लेना-देना नहीं है। और न ही उनसे उसकी कोई रंजिश थी। इसके बावजूद चारों उसके पैसे लूट कर ले गए। बता दें कि भरत यादव की शिकायत पर कोलारस पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
फसल बेचकर लौट रहे किसान को बेरहमी से पीटा: फसल के भुगतान के एक लाख रूपये लेकर हुए फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 21 वर्षीय युवती के सुसाइड केस में फरार आरोपी रवि चौबे को पुलिस ने डबिया से किया गिरफ्तार / Shivpuri News
- 10 साल के बालक के साथ कुकृत्य: चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के बाहर खेल रहे दोस्त ने पिता को जानकारी दी थी / Shivpuri News
- सिंध नदी में नहाते युवक को मिली जैन धर्म से जुडी मूर्ति: जैन धर्म से जुड़े लोगों ने ली सुपुर्द, 11वीं शताब्दी की बताई जा रही है मूर्ति / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट परिसर शिवपुरी में आगजनी की घटना: 25 मई तक आगजनी के घटना के संबंध में जानकरी दे सकता हैं व्यक्ति / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट आगजनी: रिकॉर्ड के महत्वपूर्ण दस्तावेजों में कोई क्षति नहीं: कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment