शिवपुरी: करैरा पुलिस ने 9 लाख रूपए की कीमत की 50 ग्राम स्मैक के साथ एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक से स्मैक की खेप को खरीदकर ला रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के साथ दो अन्य स्मैक तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि स्मैक की तस्करी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भेज कर गिर्राज जी मंदिर के पास जुझाई रोड पर चैकिंग लगाई गई थी। जहां एक बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 ग्राम स्मैक बरामद की थी। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बलबीर पाल पुत्र भाव सिंह पाल (38) बताया था। आरोपी करैरा थाना क्षेत्र के रहरगवां गांव का रहने वाला है।
सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 4-5 माह से स्मैक बेचने का काम कर रहा है। वह देहात थाना क्षेत्र के बांसखेडी के रहने बाले तेजू उर्फ गुरुतेज सरदार और ग्वालियर के थाना करहिया क्षेत्र के स्याऊ गांव के रहने बाले राघवेन्द्र रावत से ढाई से तीन हजार रूपए प्रति ग्राम खरीदकर लाता है और लोगों को 10 से 12 हजार रूपए प्रति ग्राम के हिसाब से बेचता है। आज भी वह शिवपुरी से तेजू सरदार से स्मैक खरीद कर ला रहा था।
पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ बाइक को जब्त कर पकड़े गए बलबीर पाल के साथ स्मैक बेचने बाले तेजू उर्फ गुरुतेज सरदार और राघवेन्द्र रावत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

9 लाख की स्मैक के साथ एक पेडलर गिरफ्तार: जिनसे खरीदकर ला रहा था उन दो बदमाशों पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment