शिवपुरी: गुना शिवपुरी लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके साथ ही गुना-शिवपुरी लोकसभा का चुनाव अब तीन बड़ी राजनीतिक पार्टियों लड़ने वाली है। इससे पहले भाजपा ने अपना उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बना चुकी है। वहीं कांग्रेस ने भी अपना उम्मीदवार राव यादवेंद्र सिंह यादव के तौर पर घोषित कर चुकी है और अब बसपा ने भी अपना उम्मीदवार धनीराम चौधरी के रूप में घोषित कर दिया है।
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने सोमवार की देर शाम गुना-शिवपुरी और ग्वालियर की लोकसभा क्रमांक 4 के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। बहुजन समाज पार्टी ने ग्वालियर से अपना उम्मीदवार कल्याण सिंह कंसाना को घोषित किया है वहीं गुना शिवपुरी लोकसभा से बसपा ने अपना उम्मीदवार धनीराम चौधरी को बनाया है।
सरपंच के बाद सीधा लोकसभा का चुनाव
बता दें कि धनीराम चौधरी पिछले 25 सालों से बसपा पार्टी के लिए काम कर रहे है और पिछले 6 साल से वह शिवपुरी जिले के बसपा जिलाध्यक्ष है। धनीराम ने 2004 में सतेरिया से सरपंच का चुनाव लड़ा और 5 साल सरपंच रहे। इसके बाद धनीराम ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भी दो बार भाग्य आजमाया, लेकिन वह सफल नही हो पाए। अब बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुना शिवपुरी से धनीराम को अपना लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।

बसपा ने धनीराम चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया: सरपंच के बाद सीधे सांसदी का चुनाव लड़ेंगे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment