शिवपुरी: ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी में रोड शो के बाद नामांकन दाखिल करने पहुंचे और उन्होंने कलेक्टर को अपना नॉमिनेशन फॉर्म सौंपा। उनके साथ सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी मौजूद रहे। शिवपुरी शहर के झाँसी तिराहे से सिंधिया एक खुली जीप में सवार रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे. इसके बाद सिंधिया ने पोलोग्राउंड में विशाल जन सभा को संबोधित किया.
आज गुना से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी नामांकन दौरे की शुरुआत की। 9:30 बजे सुबह वह टेकरी सरकार के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया। वहीं रोड शो करते हुए अब सिंधिया का काफिला शिवपुरी पहुंचा। वहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।
छटवीं बार भरा नामांकन
ज्योतिरादित्य सिंधिया 2024 लोकसभा चुनाव के लिए छटवीं बार अपना नामांकन भाजपा की ओर से दाखिल किया। इससे पहले वह पांच बार नामांकन कांग्रेस की ओर से दाखिल कर चुके हैं। सिंधिया ने अब तक 2002, 2004, 2009, 2014, 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस की ओर से लड़ चुके हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ केपी यादव से हारने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली थी और राज्य सभा से सांसद बनकर पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्री मंडल में केंद्रीय मंत्री बने। इससे पहले सिंधिया कांग्रेस की मनमोहन की सरकार में भी दो बार मंत्री रह चुके हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भरा नामांकन: खुली जीप में रोड शो करते हुए पहुंचे कलेक्ट्रेट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment