Press "Enter" to skip to content

सिंधिया भरेंगे कल नामांकन, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सहित प्रदेशाध्यक्ष होंगे शामिल, शहर में निकलेगा विशाल जुलूस / Shivpuri News

शिवपुरी: केन्द्रीय मंत्री व गुना लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। खास बात यह है कि सिंधिया के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा सहित अन्य मंत्री भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह 9:30 बजे गुना हनुमान मंदिर टेकरी सरकार दर्शन करने के बाद एक विशाल जुलूस के साथ शिवपुरी के लिए रवाना होंगे। यहां 12:45 बजे शिवपुरी में प्रवेश करेंगे। जहां खुली जीप में वह नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे इस अवसर पर झांसी तिराहा, गुरूद्वारा, माधव चौक, गांधी चौक, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा सहित अन्य जगह पर सिंधिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का भव्य पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल कर पोलोग्राउण्ड विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!