Press "Enter" to skip to content

ससुराल आए दामाद को ससुर ने पीटा: दो साल पहले उधार दिए पैसे मांगने पर गुस्साया, ससुर पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की पिछोर थाना क्षेत्र के सुजवाह गांव में ससुराल आए दामाद को ससुर ने शनिवार की रात लाठियों से पीट दिया। दामाद की शिकायत पर पिछोर थाना पुलिस ने ससुर के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

ससुर से मांग लिए थे उधारी के पैसे

जानकारी के मुताबिक भौंती थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव का रहने वाला पर्वत लोधी (40) अपनी ससुराल पिछोर थाना क्षेत्र के सुजवाह गांव शनिवार को पहुंचा हुआ था। जहां शनिवार की रात दो साल पहले अपने ससुर लखन सिहं लोधी को उधार दिए 50 हजार रुपए मांग लिए। उधारी के पैसों की मांग पर लखन सिंह लोधी भड़क गया और ससुराल आए दामाद की लाठियों से पिटाई कर दी।

मौके पर मौजूद अन्य परिवार के सदस्यों ने पर्वत लोधी को बचाया। पर्वत लोधी की शिकायत पर पिछोर थाना पुलिस ने आरोपित ससुर लखन सिंह लोधी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!