Press "Enter" to skip to content

IPl मैच पर सट्टा खिलवा रहा दीपक कुशवाह गिरफ्तार: पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच पर लगवा रहा था ऑनलाइन दांव / Shivpuri News

शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास मैच पर लगवाए गए पैसे और मोबाइल को जब्त कर सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि शनिवार रात एक युवक द्वारा खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को मनियर क्षेत्र के एलएनटी धर्म काटा के पास भेजकर जांच करवाई थी। जहां एक युवक को आईपीएल पर सट्टा खिलवाते हुए पकड़ा था। आरोपी युवक पंजाब व राजस्थान के बीच खेले जा रहे मैच पर अपने मोबाइल के जरिए एक वेबसाइट पर सट्टा लगवा रहा था।

आरोपी ने अपना नाम दीपक कुशवाह पुत्र हरिशंकर कुशवाह (28) निवासी कुशबाह मोहल्ला पुरानी शिवपुरी का होना बताया था। आरोपी के पास पुलिस ने सट्टे की राशि 2250 और एक मोबाइल जब्त कर आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!