Press "Enter" to skip to content

बदरवास से निकली चुनरी यात्रा: 41 किमी पैदल चलकर निहाल देवी को चढ़ाई जाएगी 1100 फीट की चुनरी / Shivpuri News

शिवपुरी: नवरात्र के दिन चल रहे हैं। भक्त इन दिनों शक्ति की भक्ति में डूबे हुए हैं। माता के मंदिरों पर दर्शनों के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। वहीं शक्ति की भक्ति का एक रंग बदरवास कस्बे में देखने को मिला।

जहां बदरवास कस्बे के कुशवाह मोहल्ले से करीब चार सैकड़ा भक्तों का जत्था मां निहाल देवी को चुनरी चढ़ाने के लिए अपने साथ चुनरी लेकर पैदल यात्रा पर निकले है। इस चुनरी यात्रा में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में मां निहाल देवी के दर्शन के लिए साथ निकले है।

माता को चढ़ाई जाएगी 1100 फीट लंबी चुनरी

मोहर सिंह कुशवाह ने बताया कि इस चुनरी यात्रा में 1100 फीट लंबी चुनरी को पैदल मां निहाल देवी माता मंदिर तक ले जाया जाएगा। आज इस चुनरी यात्रा की शुरुवात नवरात्र के छट के दिन बदरवास कस्बे के कुशवाह मौहल्ले से हुई है यह चुनरी यात्रा नवरात्र की सप्तमी को मां निहाल देवी के मंदिर पहुंचेगी। जहां माता पर 1100 फ़ीट लंबी चुनरी यात्रा चढ़ाई जाएगी।

बता दें कि यह चुनरी यात्रा डीजे पर बजते माता के भजनों के साथ माता के जयकारे लगाते हुए निकाली जा रही है। बदरवास से मां निहाल देवी का मंदिर करीब 41 किलोमीटर की दूरी पर है। जहां 41 किलोमीटर का सफर तय कर सोमवार को यह चुनरी यात्रा मां निहाल देवी के दरबार पहुंचेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!