शिवपुरी: “प्रतिस्पर्धी माहौल एक खिलाड़ी को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता है” उक्त उद्गार दून पब्लिक स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित अंडर 14 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर दून स्कूल के संचालक शाहिद खान ने व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि दून स्कूल लगातार अपने क्रिकेट ग्राउंड में बेहतर सुविधाएं बढ़ाकर संभाग स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान कर रहा है। दून पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में सुप्रसिद्ध खेल प्रशिक्षक समी खान के निर्देशन में आयोजित किया जा रहे इस टूर्नामेंट में ग्वालियर, गुना अशोकनगर ,दतिया सहित शिवपुरी दून स्कूल की टीम भाग ले रही हैं।
*शनिवार को उद्घाटन सत्र में दो मैच खेले गए* शुभारंभ पर आज दो मैच खेले गए जिसमें प्रथम मैच अशोकनगर व दतिया के बीच खेला गया और दूसरा मैच दून शिवपुरी व ग्वालियर की टीम के बीच खेला गया। पहले मैच में दतिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 96 रन बनाए।दतिया की तरफ से मोहित ने 23 और सचिन ने 20 रन बनाए जवाब में अशोकनगर ने पीछा करते हुए राकेश के 44 व शिवांश शर्मा के 30 रनों की बदौलत यह मैच आसानी से जीत लिया। दूसरे मैच में ग्वालियर ने 20 ओवर में 140 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।दून की तरफ से आहिल ने दो और नूपुर ने दो विकेट लिए। जिसे दून स्कूल की टीम ने रोमांचक अंदाज में अंतिम ओवर में तीन विकेट से जीत लिया। समर समी खान को अपने हरफनमौला प्रदर्शन 35 रन व दो विकेट के लिए मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दून स्कूल में हुआ संभाग स्तरीय अंडर 14 टूर्नामेंट का शुभारंभ, छोटी उम्र से ही प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment