शिवपुरी: सात दिन से लापता ट्रक ड्राइवर नरेंद्र उर्फ नरहरि धाकड़ उम्र 42 वर्ष का शव शनिवार को धाकड़खेड़ी इलाके के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। ड्राइवर शिवपुरी का निवासी था। परिजन, ट्रक मालिक ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इधर, परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए 174 में मर्ग दर्ज जांच शुरू कर दी। सीआई जितेन्द्र सिंह ने बताया कि नरेंद्र धाकड़ कुछ समय पहले डीसीएम में माल भरने के लिए बारां से कोटा आया था। 7 मार्च को धाकड़खेड़ी फोरलेन के पास ट्रक खड़ा कर गायब हो गया। परिजन, ट्रक मालिक को जब वह नहीं मिला तो 10 मार्च को थाने में शिकायत दी। गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस भी उसे तलाश कर रही थी। तलाशी के दौरान शुक्रवार को जिस जगह ट्रक मिला, उससे थोड़ी दूर जंगल में पेड़ पर नरेन्द्र का शव लटका मिला। मौके पर एफएसएल टीम बुलाई। जेब में मिले मोबाइल नम्बर के आधार पर परिजनों को सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने आत्महत्या तो परिजनों जताई हत्या की आशंका:
पुलिस का कहना है कि नरेन्द्र जुएं में पैसा हार गया था और उस पर कर्जा हो गया था। ऐसे में उसने सुसाइड किया। शव पर चोट के निशान नहीं मिले। इधर, परिजनों का कहना है कि नरेन्द्र मासिक मजदूरी नहीं मिलने की बात कह रहा था। उसने 4 ड्राइवरों के साथ शराब भी पी थी। आरोप है कि उसकी प्लानिंग के साथ हत्या की गई है। इधर, सीआई जितेन्द्र सिंह का कहना है कि सुसाइड दिख रहा है।

शिवपुरी के नरहरि धाकड़ का कोटा के धाकड़खेड़ी इलाके के जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment