Press "Enter" to skip to content

बारिश के साथ ओले गिरे:रात में वर्षा का अलर्ट जारी, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी में आज शनिवार की शाम एकाएक मौसम ने करवट ली,इसके साथ ही शिवपुरी शहर में बारिश हुई वहीं जिले के नरवर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बदले मौसम के चलते किसानों के खेतों में खड़ी व कटी रखी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

बता दें कि रोज की तरह आज भी शिवपुरी का आसमान साफ था। सुबह से लेकर रविवार की शाम तक गर्मी अपने चरम पर रही। लेकिन शाम होने के साथ ही आसमान में बादल छा गए और एकाएक बारिश शुरू हो गई। शिवपुरी शहर में करीब 20 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। जिससे तापमान में एकाएक गिरावट देखने को मिली।

बारिश के होने से शाम का मौसम ठंडी हवाओं के साथ सुहाना हो गया। वहीं बिगड़े मौसम का खराब असर नरवर में देखने को मिला। जहां नरवर-मगरौनी क्षेत्र के गांव में तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली। वहीं मगरौनी क्षेत्र के मायारामपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बैल की मौत हुई है।

बता दें कि इसके अलावा करैरा, दिनारा में भी बारिश हुई है। वहीं कोलारस सहित अन्य क्षेत्रों में आंधी के साथ बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने रविवार की शाम शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में बारिश होने की संभावना जताई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!