शिवपुरी: न्यायालय के विशेष न्यायाधीश ने फिरौती के लिए एक चरवाहे का अपहरण के मामले में आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले में पैरवी एडीपीओ शिवकांत कुलश्रेष्ठ ने की।
अभियोजन के मुताबिक 1 दिसंबर 2020 को फरियादी गनपतराम ने कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह भेड चराने का काम करता है। उसके मवेशियों का डेरा बीसभुजी के जंगल में गोमुख के पास है। उसके साथ उसका साथी मुंशीराम रेवाड़ी भी था।
दोनों को दोपहर में कुछ अज्ञात बंदूकधारी डकैत मिले और जंगल में अपने साथ ले गए। पहले इन डकैतो ने उनसे 10 लाख रुपए मांगे और दो घंटे बाद डकैतों ने पैसे लाने के लिए गनपतराम को छोड़ दिया जबकि मुंशीराम को अपने पास रख लिया।
डकैतों ने धमकाया कि अगर पैसे नही दिए तो मुंशीराम की लाश मिलेगी। डकैतों में से एक डकैत ने खुद का नाम बैजनाथ राजस्थान का बताया। इसके बाद कुछ दिन बाद मुंशीराम पैसे देकर छूट आया था।
कोलारस पुलिस ने इस मामले में बैजू उर्फ बैजनाथ (55) पुत्र मेहताब सिंह गुर्जर निवासी बरेला का पुरा, मौजा मौरोली, थाना कोतवाली, जिला धौलपुर राजस्थान सहित अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी बैजू को पकड़ कर कोर्ट में चालान पेश किया। मामले में सुनवाई के बाद न्यायालय ने डकैत बैजू को दोषी मानते हुए डकैत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

डकैत को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा: चरवाहे का अपहरण कर फिरौती वसूलने का आरोप था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment