Press "Enter" to skip to content

खेत में टूटी पड़ी बिजली लाइन की चपेट में आने से 4 भैसों की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप / Shivpuri news

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के सेजवारा गांव में खेत में टूटी पड़ी बिजली लाइन की चपेट में आने से चार भैंसों की मौत हो गई। ग्रामीण ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

सेजवारा गांव के रहने वाले भरत यादव ने बताया कि आज शनिवार की सुबह उसका भाई राजधर यादव घर की करीब 8 भेंसे लेकर निकला था। तभी गांव के बाहर एक खेत में पड़े हुए बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी चार भैंसों की मौत हो गई। गनीमत रही कि बिजली के तारों की चपेट में आने से उसका भाई और अन्य भैंस बच गई।

भरत यादव ने बताया कि पिछले दो दिनों से कार्या गांव से कालोनी जाने वाली बिजली की लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था। इसके बावजूद बिजली विभाग ने ना ही खेत मे पड़े बिजली के तारों को हटाया और न ही बिजली की सप्लाई को बंद किया। बिजली विभाग की इस लापरवाही से उसकी चार भैंसों ने दम तोड़ दिया। इससे उसे करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!