शिवपुरी: जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भौडन गांव में खेत में मजदूरी करवाने की बात को लेकर 2 चचेरे भाइयों पर 2 सगे भाइयों ने धारदार हथियार से हमला कर दोनों चचेरे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हरेन्द्र सिकरवार निवासी भौडन थाना खनियांधाना ने बताया कि वह अपने भाई सतेन्द्र सिंह सिकरवार के साथ रात में खेत पर गेहूं की थेसिंग करा रहा था तभी विजय सिकरवार और रवि सिकरवार दोनों भाई आए और मुझे मां बहन की गंदी गालियां देते हुए बोले कि तू मेरे भाई रामपाल सिकरवार को मजदूरी से काम क्यों करवाता है। हमारी बेइज्जती होती है मैने कहा हमारे पास काम नहीं कर रहा है देख लो बस इसी बात पर से विजय और रवि ने फरसा और डंडों से हमला कर दिया जैसे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट खनियांधाना थाने में दर्ज कराई गई है।जिस पर पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

भौडन गांव में दो भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला, मजदूरी करवाने की बात को लेकर हुआ झगड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment