खनियाधाना शिवकांत सोनी: तृतीय चरण में लोकसभा निर्वाचन दिनांक 7 मई 2024 को शिवपुरी गुना संसदीय क्षेत्र मैं संपन्न होने जा रहा है.
प्रभारी तहसीलदार शिवम उपाध्याय एवं थाना प्रभारी अशोक बाबू शर्मा द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर पिछोर विधानसभा क्षेत्र की तहसील खनियाधाना के मतदान केन्द्रों का संयुक्त भ्रमण किया गया.
जिसमें उन्होंने तहसील खनियाधाना के विशेष मतदान केन्द्रों की स्थिति का जायजा लिया. मतदान केंद्रौं पर आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. साथ ही दोनों अधिकारियों द्वारा ग्राम के मतदाताओं से संपर्क किया गया! ग्राम पंचायत दिदावनी मैं शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य को लेकर “जन संवाद” आयोजित किया गया.
जिसमें प्रभारी तहसीलदार शिवम उपाध्याय ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मतदान आपका अधिकार है, किसी लालच एवं दबाव में आए बिना मतदान करना चाहिए. इस क्रम में दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय भवन रजाबन, मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय चमरौआ, प्राथमिक विद्यालय मुहारी कलां ,प्राथमिक विद्यालय कंजवाहा, प्राथमिक विद्यालय क्यांरा, प्राथमिक विद्यालय भवन अछरोनी ,बीआरसी कार्यालय स्थित खनियाधाना के मतदान केंद्रों का भ्रमण किया एवं उक्त सभी मतदान केंद्र की स्थिति ठीक पाई गई.

खनियाधाना तहसीलदार एवं थाना प्रभारी द्वारा किया गया विशेष मतदान केन्द्रोंका भ्रमण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment