Press "Enter" to skip to content

विधानसभा अध्यक्ष तोमर पूर्व जनपद अध्यक्ष रामकली चौधरी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,पूर्व केंद्रीय मंत्री व मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शुक्रवार को शिवपुरी प्रवास पर आए जहां वह भाजपा युवा नेता जितेंद्र चौधरी के निज निवास पहुंचे और पोहरी की पूर्व जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्रीमती रामकली चौधरी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने स्व. श्रीमती रामकली चौधरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके परिवार जनों से मुलाक़ात की परिवार को ढांढस बंधाया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने स्व रामकली जी के पुत्र जितेंद्र चौधरी से बात करते हुए कहा कि आप भी आगे बढ़े और अपनी पूज्य माता जी का नाम रोशन करें।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील रघुवंशी,भाजपा जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, वरिष्ठ भाजपा नेता जॉली मंगल, विनोद शास्त्री, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!