Press "Enter" to skip to content

बिजली के खंभों से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, ट्रैक्टर के नीचे दबा मजदूर क्रेन की मदद से निकाला बाहर / Shivpuri News

शिवपुरी:  जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत तानपुर रोड पर शुक्रवार की दोपहर बिजली के खंभों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बाद में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली का ड्राइवर ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से चला रहा था जिस कारण से बिजली के खंभों से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गई।

घायल मजदूर बल्लू निवासी मनियर शिवपुरी ने बताया कि वह शिवपुरी से ट्रैक्टर ट्राली में बिजली के खंबे लेकर करमाज गांव जा रहे थे। ड्राइवर ट्रैक्टर ट्राली को तेज रफ्तार में चल रहा था जिस कारण से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ट्रैक्टर का ड्राइवर ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से भाग गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!