शिवपुरी के कोतवाली क्षेत्र के सिंहनिवास गांव में 3 अप्रैल की शाम को बने खाने को खाकर एक ही परिवार के 2 बच्चे सहित 6 लोगों की तबियत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार ने जब कारण जाना तब उन्हें पता लगा कि बाजार से खरीदकर लाए एक्पायरी तेल से बने खाने के चलते सभी की तबियत खराब हुई है। पीड़ित परिवार जब इसकी शिकायत दुकानदार से की तब उसके द्वारा उन्हें भगा दिया गया। परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत कोतवाली में पहुंचकर दर्ज कराई है।
सिंहनिवास गांव के रहने बाले अन्नत शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा ने बताया कि उसके घर में शादी का माहौल है उसके बेटे श्रीकांत शर्मा की शादी 18 अप्रेल को होनी है। इसी के चलते घर पर राशन का सामान 3 अप्रैल को खरीदकर घर लाये थे। इसी सामान में 15 किलों की रिफाइड तेल की कट्टी भी थी। शाम को घर पर इसी तेल का इस्तेमाल करके खाना बनाया गया था। जिसे खाने के बाद घर में दो बच्चे और चार सदस्य बीमार पढ़ गए थे। सभी को उपचार के अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अन्नत शर्मा ने बताया घर के सदस्यों की तबियत बिगड़ने के बाद डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि खराब तेल के इस्तेमाल से सभी की तबियत बिगड़ी है। जब उसने घर जाकर देखा तो उस तेल की कट्टी पर भी पर एक्पायरी डेट फरवरी 2024 पड़ी थी। उसने 3 अप्रैल को शहर के मिर्ची बाजार की एक किराना दुकान से एक कम्पनी की रिफाइड तेल की कट्टी खरीदी थी। जब वह दुकानदार के पास इसकी शिकायत लेकर पहुंचा था। लेकिन दुकानदार के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। जबकि खराब तेल के इस्तेमाल से उसके घर में आने बाली खुशिया मातम में बदल सकती थी। वहीँ न जाने कितने लोगों ने उस दुकान से खराब तेल खरीदा होगा। इसी के चलते इस घटना की शिकायत उनके द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई है।

अशोक किराना स्टोर मिर्ची मार्केट 14 नंबर कोठी से एक्सपायरी डेट की तेल की कट्टी खरीदी, परिवार के सदस्य बीमार, कोतवाली में शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment