Press "Enter" to skip to content

महुअर नदी के पास शीशम के पेड़ पर लटका मिला 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महुअर नदी के पास शीशम के पेड़ पर एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव लटका हुआ मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तहक़ीकात तो मृतक की शिनाख्त रामप्रसाद पुत्र तिजुआ प्रजापति उम्र 62 वर्ष निवासी बरौदी गांव के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बरौदी गांव के रहने वाले रामप्रसाद पुत्र तिजुआ प्रजापति उम्र 62 का शव गुरुवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला है। महुअर नदी के पास शीशम के पेड़ पर सुबह 10 बजे लोगों ने रामप्रसाद को फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला है कि रामप्रसाद गुरुवार की सुबह 6 बजे देखा गया। दरअसल मंदिर पर रहने वाले महात्मा का एक शिष्य नदी की ओर टहलने निकला था, तभी पेड़ पर शव लटका मिला तो घबरा गया और वापस मंदिर आकर महात्मा को बताया। मृतक के बेटों का कहना है कि पिता खाना खाकर बुधवार की शाम मंदिर की कहकर निकले थे। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!