शिवपुरी। अक्सर एक दूसरे से प्रेम करने वाले जोड़े बात-बात पर जान देने की कसम खाते हैं लेकिन जब मौत से सामना होता है, तो उनकी हालत खराब हो जाती है। एक युवक और युवती के प्रेम का ऐसा ही एक मामला शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के कुम्हरौआ गांव से सामने आया है।जहां प्रेमी ने प्रेमिका से किया साथ जीने साथ मारने का वादा निभाने के लिए जहर खा लिया। जिससे प्रेमी की हालत बिगड़ गई ये देखकर प्रेमिका डर कर भाग गई। बाद में प्रेमी को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद प्रेमी की जान बच गई।
जानकारी के मुताबिक प्रवेश आदिवासी उम्र 20 वर्ष निवासी कुम्हरौआ का पिछले कुछ समय से गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम को लेकर दोनों ने साथ जीने मरने का वादा किया था। प्रवेश ने बताया कि इसी वादे को लेकर उसने जहर खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी हालत को देखकर प्रेमिका डर कर भाग गई। बाद में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से शिवपुरी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा किए गए उपचार के बाद उसकी जान बच गई।

साथ जियेंगे साथ मरेंगे की खाई कसम, वादा निभाने प्रेमी ने खाया जहर तो डर के भाग गई प्रेमिका / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment