Press "Enter" to skip to content

बिजली शॉर्ट सर्किट से भड़की आग: रस्सी से बंधी मोटर बोरवेल में गिरी, 50 परिवारों पर जल संकट गहराया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के आकोदा गांव में बिजली के ट्रांसफॉर्मर से गांव के लिए निकली बीपीएल की लाइन में शॉर्ट शर्किट की वजह से गांव के सरकारी बोरवेल में आग लग गई। इसके चलते बोरवेल के पानी की मोटर बोर में गिर गई।

गौरतलब है कि इस घटना से गांव के करीब 50 परिवारों को पानी का संकट गहरा गया है। आकोदा गांव के रहने वाले सीता जाटव ने बताया कि आज गुरूवार की दोपहर बिजली के ट्रांसफॉमर से निकली बीपीएल की लाइन में शॉर्टसर्किट हो गया था। इसके बाद केबिल ट्रांसफॉर्मर से उखड़कर जमीन पर गिर गई थी।

इसी जगह पर सरकारी बोरवेल था। जहां पड़े कचड़े में भड़की आग की वजह से बोरवेल की केबिल और बोरवेल में डली पानी की पाइप लाइन (प्लास्टिक) में आग भड़क गई थी। जिस रस्से से बोरवेल की मोटर बंधी हुई थी। उसके जलने के कारण मोटर और पाइप लाइन मय केबिल के साथ बोर के भीतर ही गिर गई।

ग्रामीण सीता जाटव ने बताया कि इस सरकारी बोरवेल के पानी का गांव के करीब 50 परिवार इस्तेमाल करते हैं। इस घटना के बाद उन्हें काफी दूर जाकर पानी लाने को मजबूर होना पडे़गा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!