शिवपुरी: जिले के भोंती थाना क्षेत्र के गोरा-टीला रोड़ खोड़ गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया। इस घटना में 12-13 मजदूर घायल हुए हैं। सभी घायलों को करीब पांच एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक़ शिवपुरी की गौशाला क्षेत्र से मजदूरों को भरकर एक ट्रक राजापुर गांव की ओर निकला था। इसी दौरान ट्रक खोड़ गांव के पहले एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर कर एक खाई में जाकर पलट गया। इस घटना में करीब 13 मजदूर घायल हुए हैं। ट्रक में सवार शिवपुरी शहर के गौशाला के रहने देवा आदिवासी पुत्र जीवनलाल आदिवासी ने बताया कि ट्रक में 13 मजदूर सवार थे। सभी मजदूर गौशाला के रहने वाले है। सभी मजदूर ट्रक में सवार होकर राजापुर गांव भूसा भरने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार ट्रक खोड़ गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
ये हुए घायल
देवा आदिवासी पुत्र जीवनलाल आदिवासी (26),
हरिओम पुत्र नबलू आदिवासी (34),
मंगल पुत्र हरिसिंह (19),
धर्मेंद्र पुत्र भरोसी नागर (26),
फूलसिंह पुत्र रज्जु आदिवसी (32),
ट्रक ड्राइवर विशाल उर्फ चीनी पुत्र देव सिंह रावत (35),
दसरथ पुत्र बैजूराम आदिवासी (24),
सूरज पुत्र प्रेम आदिवासी (23),
राजेश पुत्र मख्हन आदिवासी (30),
मनीष पुत्र अतरसिंह आदिवासी (35),
सागर पुत्र फूल सिंह आदिवासी (17),
समीर पुत्र मुरारी आदिवासी (18)






Be First to Comment