Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के तरुण की बनाई फिल्म 12 को रिलीज होगी: बोरवेल के गड्ढे में गिरी बच्ची की कहानी है ’30 आवर्स सर्वाइवल: गौरैया लाइव’ / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सिद्धेश्वर कालोनी में रहने वाले युवा फिल्म निर्माता तरुण शर्मा की फिल्म गौरैया लाइव 12 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। रेयर फिल्म्स के बैनर तले बनी और गेब्रियल वत्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक लड़की के साहस और आशा की कहानी है जो बोरवेल के एक गहरे गड्ढे में गिर जाती है।

फिल्म का नाम ’30 आवर्स सर्वाइवल: गौरैया लाइव’ है। तरुण शर्मा का कहना है कि यह फिल्म इस बात पर प्रकाश डालती है कि कैसे बोरवेल के गड्ढों को खुला छोड़ दिया जाता है और उन पर ध्यान नहीं दिया जाता है और कितने बच्चे उन गड्ढों में गिरते हैं। ऐसे बोरवेल के गड्ढों में गिरने वाले कुछ बच्चे जीवित भी नहीं बच पाते।

उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि अतीत में कितने बच्चों और उनके परिवारों को बिना निगरानी वाले खुले बोरवेल गड्ढों में गिरने की भयावहता का सामना करना पड़ा है। यह फिल्म दर्शकों के मानस को झकझोर कर रख देगी और उनसे यह सवाल पूछेगी कि ऐसे बोरवेल गड्ढों को खुला क्यों छोड़ दिया जाता है?

फिल्म में मुख्य किरदार में पंकज झा, शगुफ्ता अली, नत्था फेम ओंकारदास मानिकपुरी, नरेंद्र खत्री, डॉ. निशांत जैन, रिद्धि गुप्ता, अदा सिंह और आरव रंगारे नजर आएंगे।यह फिल्म पूरी तरह से भोपाल में शूट की गई है और इसका निर्माण शिवपुरी के तरुण शर्मा व राहुल रंगारे द्वारा किया गया है। फिल्म के गीत सीमा सैनी द्वारा लिखे गए हैं। मशहुर पार्श्व गायक शान ने इस फिल्म में मधुर गीत ‘माटी-ओ-माटी’ गाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!