पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई जान माल की सुरक्षा की गुहार
शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है. जहां बुधवार को अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची एक महिला ने जिलाबदर आरोपी और उसके साथियों पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी और अपने बच्चों की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार मनीषा धाकड़ पत्नि सुखदेव धाकड़ निवासी ग्राम दीघौदी तहसील कोलारस थाना तेदुंआ ने बताया कि
9 अप्रैल 2024 की रात जिला बदर अपराधी उम्मेदसिंह धाकड़ एवं इसके साथी कैलाश, केशव, वीरू, धमेन्द्र, निर्मल, सौरभ लाठी डंडे, कुल्हाडी लेकर जान से मारेन के उद्देश्य से घर में घुसने का प्रयास किया जिस पर परिवारजनों ने अंदर से कुंदी लगा ली और उनके इरादो को नाकाम कर दिया लेकिन इसके बाबजूद मकान के बाहर वह भी लोग लाठी डंडे लहराते हुए परिवारजनों को जल्द से जल्द से जान से मारने और मृत्युलोक पहुंचाने की धमकी देने लगे जिसकी वीडियो परिवारजनों ने बनाई है उनके खिलाफ जब थाना तेदुआ में शिकायत करने गये तो वहां पर हमारी रिपोर्ट दर्ज नही की गई न ही उन पर कोई कार्यवाही की। महिला ने बताया कि उपरोक्त सभी आरोपीगणों का उद्देश्य हमारे परिवारजनो की हत्या करने का है। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

जिलाबदर आरोपी और उसके साथियों ने महिला और उसके परिवार को दी मृत्युलोक पहुंचाने की धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment