Press "Enter" to skip to content

लोडिंग-ट्रैक्टर की आमने सामने से हुई भिड़ंत: ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, गेंहू भरकर मंडी जा रहा था किसान, एक घायल गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात अनाज मंडी गेंहू भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में फोरलाइन हाइवे के इसरी ओवरब्रिज पर एक तेज रफ़्तार लोडिंग वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। वहीँ दुर्घटना के बाद लोडिंग वाहन का ड्राइवर अपने वाहन को छोड़ मौके से फरार हो गया। बदरवास थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक़ सीगांखेड़ी गांव ब्रजभान यादव अपने भतीजे अंशुल यादव के साथ ट्रेक्टर-ट्रॉली में गेंहू भरकर बदरवास की अनाज मंडी में बेचने के लिए मंगलवार की रात निकला था। इसी दौरान फोरलेन हाइवे के इसरी गांव के ओवरब्रिज पर गुना की ओर जा रहे तेज रफ़्तार लोडिंग वाहन ने ट्रैक्टर में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। इस हादसे के बाद लोडिंग का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस घटना में ट्रैक्टर चला रहे ब्रजभान यादव को मामूली चोटें आई है वही अंशुल इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए गुना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि फोरलेन हाइवे पर मेंटिनेंस का कार्य के चलते वाहनों को एक ही पट्टी से निकाला जा रहा था। यही बजह रही कि ट्रैक्टर और लोडिंग वाहन की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। बदरवास थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!