शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र में एक युवती का शव बुधवार सुबह उसके घर के बाहर बने कुएं में मिला। जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को लगी तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना के बाद शहर के तीनों थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला इसके बावजूद आक्रोशित परिजन शांत नहीं हुए। परिजन ने पड़ोस के रहने वाले युवक पर युवती को परेशान करने के आरोप लगाए।
करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस बीच जैसे-तैसे युवती के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने को राजी नहीं हुए, लेकिन पुलिस फिर भी शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची, यहां भी परिजनों का हंगामा जारी रहा। परिजनों ने देहात थाना के आरक्षक पर मंगलवार शाम मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
तीन दिन पहले लापता हो गई थी युवती
जानकारी के मुताबिक पुरानी शिवपुरी के वार्ड क्रमांक-21 सरवती बाई मंदिर के पास रहने वाली रानी धानुक(22) तीन दिन पहले घर से लापता हो गई थी। देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी। परिजन भी रानी की तलाश में जुटे हुए थे। लेकिन आज सुबह रानी का शव उसी के घर के बाहर बने कुएं में मिला।
दो दिन से कुएं में ढूंढ रहे थे
रानी के परिजनों का कहना है कि रानी के लापता होने के बाद वह पिछले दो दिनों में कई बार कुएं में कांटा डालकर देखा था चुके थे, उसके भाइयों ने कुएं में उतरकर भी देखा था, लेकिन रानी की लाश नहीं मिली थी। परिजनों का आरोप है कि रानी की हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंका गया है।
पड़ोसी युवक पर धमकाने का आरोप
रानी की मां सुमन धानुक ने बेटी को धमकाने के आरोप पड़ोस के रहने वाले शाहरुख पर लगाए हैं। इसके अलावा शाहरुख के दो दोस्त फारुख और तन्नू पर भी आरोप लगाए हैं। सुमन का कहना है कि शाहरुख ने उसकी बेटी को धमकाया था। इसके चलते उसकी बेटी ने खाना भी नहीं खाया था। रानी लगातार मुझे और रानी के भाइयों को घर से बाहर न निकलने की बात कह रही थी। रानी ने कहा था कि अगर मैं या मेरे बेटे घर से बाहर निकले तो उन्हें शाहरुख जान से खत्म कर देगा।
इस मामले में देहात थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई का कहना है कि शव बरामद कर पीएम कराया गया है। शॉर्ट पीएम के आधार पर प्रथम दृष्ट्या में युवती के पानी में डूबने से मौत होना सामने आई है। परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लापता युवती का घर के बाहर कुएं में मिला शव: तीन दिन से ढूंढ रही थी पुलिस, परिजनों ने शाहरुख़ पर लगाए धमकाने के आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment