Press "Enter" to skip to content

गेहूं की फसल निकालते समय बिजली के करंट की चपेट में आने से पंजाब के हार्वेस्टर हेल्पर की शिवपुरी में मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ढर्री गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से पंजाब के एक हार्वेस्टर हेल्पर की मौत हो गई। बताया जा रहा है की हार्वेस्टर ड्राइवर और हेल्पर मंगलवार की देर रात ढर्री गांव में गेहूं की फसल निकाल रहे थे इसी दौरान हार्वेस्टर का चालक हार्वेस्टर की सफाई करने हार्वेस्टर को लेकर किसान के घर की ओर जा रहा था तभी खेत के ऊपर से निकली बिजली लाइन हार्वेस्टर से टच हो गई जिसे निकालने के प्रयास में हेल्पर करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कुलविंदर निवासी नावा पंजाब ने बताया कि वह ढर्री गांव में हार्वेस्टर से गेहूं की फसल निकल रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन हार्वेस्टर से टच हो गई जिसे निकालने के प्रयास में कुलवान सिंह बिजली के करंट की चपेट में आ गए जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!