Press "Enter" to skip to content

जनपद सदस्य के फलों के बगीचे में आग लगी: दो सौ पेड़ों को नुकसान हुआ, तीन लाख रुपए का नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी: तेंदुआ के राजगढ़ गांव में जनपद सदस्य के फलों के बगीचे में आग लग गई। इस घटना में दो सैकड़ा पेड़ जल गए। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कोलारस जनपद पंचायत से जनपद सदस्य शिवकुमार चौहान ने बताया आज (मंगलवार) दोपहर 12 बजे पहाड़ी पर लगी आग भड़ककर कृषि फॉर्म तक पहुंच गई थी। फॉर्म में सूखी घास होने की वजह से आग और तेजी से लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर वह अपने फॉर्म पर पहुंचे और फायरबिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। करीब एक घंटे बाद फायर बिग्रेड भी पहुंच गई थी। तब कहीं जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।

उन्होंने ने बताया कि उनके फॉर्म में एक फलों के पेड़ों का बगीचा है। जिसमें चीकू, अनार, आम, एप्पल बेर, आवंला, अमरुद आदि कई प्रकार के पेड़ लगे हुए थे। इस घटना में उनके बगीचे में लगे फलों के करीब दो सौ पेड़ पूरी तरह से झुलस गए। इस घटना में उन्हें तीन लाख रुपए से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!