Press "Enter" to skip to content

नरवर में महिला पार्षद के घर चोरी 10 तौला सोना नगदी और गुल्लक फोड़कर पैसे ले गए चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की नगर परिषद नरवर के वार्ड 3 की महिला पार्षद  सपना कुशवाहा गंज दरवाजा स्थित घर पर अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर 10 तौला सोना, 70 हजार रुपए नगदी, और महिला पार्षद की सास की गुल्लक तोड़कर 10 हजार कैश चुराकर ले गया है। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। खास बात यह है कि चोर ने दूसरी बार में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पार्षद के घर में चोर ने पहली बार रात के 12:00 बजे चोरी का प्रयास किया लेकिन पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर और बाइक से गश्त पर निकले पुलिस कर्मी को देखकर चोर मौके से भाग गया इसके बाद चोर ने रात के 2:00 बजे दूसरी बार में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यहां आपको बता दे की महिला पार्षद का पति राजस्व विभाग में पटवारी है। सपना अपने पति के साथ किसी काम से भोपाल गई थी इसी दौरान चोर ने उसके घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से 10 तौला सोना जिसमें दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी टॉप्स व अन्य जेवर, चांदी की दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी करधौनी, 70 हजार कैश व सास की गुल्लक फोड़कर 10 हजार चुराकर ले गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!