Press "Enter" to skip to content

दबंगों ने किया विधवा की जमीन पर कब्जा, 30 साल से टपरिया बना कर रह रही थी एसपी से की शिकायत / Shivpuri News


शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ठकुरपुरा में दबंगों ने एक विधवा आदिवासी महिला की जमीन पर कब्जा कर लिया। रातों रात विधवा की टपरिया को जमींदोज कर जमीन पर नींव भर ली। विरोध करने पर महिला और उसकी पुत्री की मारपीट कर सामान फेंक कर टपरिया से बाहर निकाल दिया। विधवा गुहार लेकर कोतवाली थाने पहुंची लेकिन पीड़िता को थाने से कोई राहत नहीं मिली तो उसने सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार बीजा बाई पत्नि स्व. कमरलाल आदिवासी निवासी- नयी पानी की टंकी के पास ठकुरपुरा शिवपुरी ने बताया कि वह पानी की टंकी के पास ठाकुरपुरा में सरकारी जमीन पर 30 साल से टपरिया बना कर रह रही थी। 7 अप्रैल 2024 को
धीरज जाटव 5 अन्य साथियों को लेकर उसकी टपरिया पर आया और बोला कि इस टपरिया को खाली कर दे। जब उसने विरोध किया तो उसने आतंक व गुन्डागर्दी के बल पर दोनो पुत्रियों को घर से घसीटकर बाहर निकाल दिया और घर का खाने-पीने एवं पहनने होड़ने का घर गृहस्थी का सामान बाहर फेंक दिया और टपरिया को जमींदोज कर जमीन पर कब्जा कर लिया।
पीड़िता ने बताया कि वह इस समय अपनी दो बच्चियों के साथ खुले आसमान के नीचे रह रही है। उसने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!