Press "Enter" to skip to content

रात को घर में घुसकर चोरी का प्रयास पकड़े जाने पर आरोपियों ने दंपति के साथ की मारपीट, रिपोर्ट करने पर फिर पीटा / Shivpuri News

दंपति का आरोप थाने पर नहीं हुई सुनवाई एसपी से की शिकायत

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बैराड़ कस्बे की गायत्री कॉलोनी में बीती रात 2 भाईयों ने एक पड़ोसी के घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। इस दौरान गृह स्वामी के जाग जाने पर परिजनों ने दोनों भाइयों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की उल्टा थाने पर रिपोर्ट करने से नाराज़ दो भाई और उसकी मां ने पीड़ित की पत्नी की सुबह फिर से मारपीट कर दी। इससे परेशान पीड़ित दंपति ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से इस मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार ममता पत्नी उम्मेद निवासी गायत्री कॉलोनी बैराड़ ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे पड़ोस में रहने वाले 2 भाई चोरी की नियत से उसके घर में घुस गए जिन्हें पकड़ने पर दोनों भाइयों राजा और सोनू कुशवाह ने उसके पति और उस पर हमला कर मारपीट कर दी इसकी शिकायत उन्होंने बैराड़ थाने में दर्ज कराई जिस पर सुबह दोनों भाइयों और उनकी मां ने फिर से उसके साथ मारपीट कर दी। थाने पर शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने पति के साथ सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन देकर पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!