Press "Enter" to skip to content

खेत पर गेहूं निकालते समय थ्रेसर में हाथ जाने से दो भाई हुए गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बामोर खुर्द गांव में खेत पर गेहूं निकालते समय 2 भाई थ्रेसर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार धनपाल सिंह यादव निवासी बामोर खुर्द ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई वीरेंद्र यादव के साथ खेत पर थ्रेसर से गेहूं निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक वीरेंद्र का हाथ थ्रेसर में चला गया। बीरेंद्र को बचाने आया तो उसका हाथ भी थ्रेसर में चला गया लेकिन उसने किसी तरह से थ्रेसर से हाथ निकाल कर ट्रैक्टर का गियर बदल दिया जिससे भाई का हाथ थ्रेसर से कटने से बच गया। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल से शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!