Press "Enter" to skip to content

15 वर्षीय किशोर हुआ गुम परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के लगदा गांव से 15 वर्षीय किशोर बिना बताए घर से गुम हो गया। परिजनों ने घटना की शिकायत रन्नौद थाने में दर्ज कराते हुए अज्ञात आरोपी पर किशोर को अपहृत करने की आशंका जताई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रन्नौद थाने पहुंचे कल्याण पुत्र प्रीतम रजक उम्र 36 वर्ष निवासी लगदा ने बताया कि 5 अप्रैल 2024 को उसका बेटा ब्रजभान रजक उम्र करीब 15 वर्ष बिना बताए घर से लापता हो गया। आसपास रिश्तेदारी सब जगह तलाश किया गया लेकिन ब्रजभान रजक का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से अपहरण का मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!