शिवपुरी: जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को भांग ठेका की आड़ में गांजा खपाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ₹40000 कीमत का 4 किलो गांजा और अवैध मादक पदार्थों के परिवहन में उपयोग किए जाने के आरोप में एक बाइक को जप्त किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुख्य द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पोहरी बस स्टैंड शिवपुरी पर दो लोग भांग ठेका की आड़ में अवैध रुप से गांजा बेचने का धंधा कर रहे हैं।सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने भांग ठेका दुकान पर दबिश देकर दिनेश पुत्र सरवन सोनी निवासी नमो नगर छुट्टन उर्फ संतोष पुत्र गोपाल कुशवाह निवासी छत्री कालोनी को अवैध गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 4 किलो गांजा एक बाइक अवैध रूप से गांजा विक्रय के 24400 जब्त किए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीडीएक्स के तहत केस दर्ज कर न्यायालय पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया क्या है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई रोहित दुबे, उनि। सुमित शर्मा, उनि) आदित्य राजावात, प्र0आर0 142 नरेश यादव, प्र0आर0 209 भूपेन्द्र यादव, आर0 रविन्द्र यादव, आर० बृजेन्द्र, आर० विजय निगम, म०प्र०आर० भानुमति उड़के, आर० चालक रामजीलाल, की विशेष भूमिका रही।

भांग ठेका की आड़ में गांजा खपाते 2 लोगों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 40 हजार का 4 किलो गांजा और बाइक जब्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment