Press "Enter" to skip to content

कोटा-कानपुर हाईवे पर सड़क किनारे भूसा भर रहे राजस्थान के मजदूर को तेज रफ्तार ट्रक ने उड़ाया, गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सीमा से होकर गुजरने वाले कोटा कानपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राली में भूसा भर रहे मजदूर में टक्कर मार दी जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर राजस्थान के कस्बा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सुनील जाटव निवासी प्रेनी थाना कस्बा थाना राजस्थान ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का राय सिंह कोटा कानपुर हाईवे पर खरई और तेंदुआ के बीच ट्रैक्टर ट्राली में भूसा भर रहा था इसी दौरान एक ट्रक ने पीछे से राय सिंह में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!