Press "Enter" to skip to content

राहुल गांधी के PM बनने तक उधार बंद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उधार न देने का धांसू आइडिया / Shivpuri News

शिवपुरी। आज नगद कल उधार, उधारी से क्षमा जैसे स्लोगन अब पुराने हो चुके हैं।सोशल मीडिया के इस दौर में मार्केटिंग और फेमस होने के लिए लोग अलग अलग तरह के तरीके अपनाते हैं।
अब सोशल मीडिया पर एक मोबाइल शो रूम में टंगा नोट वायरल हो रहा है जिसमें शो रूम के ऑनर ने उधार न देने का अजीब सा तरीका खोज निकाला है।जहां उन्होंने शो रूम में एक नोट लिखकर टांग दिया। जिसमें लिखा है कि “राहुल गांधी के PM बनने तक उधार बंद है।”

यहां आपको बता दें कि ये पूरा मामला शिवपुरी शहर के बंधन बैंक के पास पर स्थित VK मोबाइल शो रूम का संचालन करने वाले केवल सोनी के शो रूम का है।केवल सोनी ने बताया कि फिलहाल देश में लोकसभा चुनाव का माहौल चल रहा है ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मिम्स देखा जिसे देखकर उन्होंने उधारी से बचने के लिए अपने शो रूम में “राहुल गांधी के PM बनने तक उधार बंद है।”का नोट लिखकर टांग दिया। ये नोट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!